शिवपुरी। करैरा के ग्राम बांसगढ़ में बीती रात्रि एक महिला सोते समय अचानक से चिमनी गिरने के कारण लगी आग में झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बांसगढ़ में रहने वाली महिला राखी पत्नी संतोष बाल्मीक बीती रात अपने घर में सो रही थी वही उसने उजाले के लिए एक चिमनी जलाकर रखी थी। इसी दौरान रात में अचानक से कब चिमनी गिर गई और इस कारण से महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली और महिला आग में झुलस गई।
आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।