28 मई को बेटियो की शादी, चोर ले गए सोना-चॉंदी, नगदी सहित 4 लाख का माल

0
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीमचा में बीते गुरू-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने एक कर्मचारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर से 4 लाख रूपए कीमत के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए।

पीडि़त कर्मचारी की दो बेटियों की शादी 28 मई को होनी है और ऐसी स्थिति में अब कर्मचारी अपनी बेटियों की शादी कैसे करेंगा यह उसकी समझ से बाहर है। इधर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पोहरी के गाम देवरी मचा में निवासरत पीडब्ल्यूडी में गैंगमैन दाताराम पुत्र चीमाराम जाटव की दो बेटियों की शादी 28 मई को होना है। दाताराम ने अपनी दोनो बेटियों की शादी में देने के लिए कुछ आभूषण के साथ नकदी संंभाल कर घर में रख ली थी।

इधर अज्ञात चोरो ने बीती रात कर्मचारी के घर पर धावा बोला और घर में से डेढ़ लाख नकदी सहित 4 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। घटना के वक्त घर के सभी लोग मकान की छत पर सोए हुए थे और इधर चोर इस घटना को अंजाम देते रहे।

चोरी गए सामान में चार सोने की चूडियां, अंगूठी, झुमकी, चांदी की करधैनी, पायल, बीछूडी सहित अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!