शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी के पास आज सुबह बारातियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए पोहरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र जाटव की बारात रात्रि में ग्राम झिरी पहुंची थी जहां से आज सुबह लगभग पौने छह बजे कुछ बाराती ऑटो में बैठकर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम झिरी से कुछ दूर ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार आनंद जाटव, भोटू जाटव, नासू जाटव, वीरेन्द्र जाटव, कल्लू जाटव, कमलकिशोर जाटव और रामकृष्ण जाटव घायल हो गये। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।