शिवपुरी। शहर के न्यू ब्लॉक स्थित गणेश भोजनालय के समीप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था श्रीरामदाना जनकल्याण समिति के तत्वाधान में नि:शुल्क नींबू पानी पिलाकर जनसेवा कार्य किया गया।
यहां समिति अध्यक्ष भरोसी लाल गोयल व सचिव राजेश गोयल ने संयुक्त रूप से समिति के अन्य पदाधिकारियों व सहयोगीयों के साथ यहां भीषण गर्मी में स्वास्थ्यवर्धक नि:शुल्क नींबू पानी की स्टॉल लगाई और राह से गुजरने वाले हरेक नागरिक को नींबू पानी पिलाया। इस जनसेवा कार्य को देख अन्य लोगों ने भी प्रेरणा ली।
इस सेवा कार्य में समिति के अमन गोयल, हरज्ञान प्रजापति, आनन्द गोयल, केशवदास गोयल, दीपक प्रधान, अमन गुप्ता, राजेन्द्र जैन, नीरज गोयल, पदम जैन, कुलदीप जैन, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा व संजय रावत आदि ने मिलकर अपना अमिट योगदान दिया। यहां बताना होगा कि प्रतिवर्ष श्रीरामदाना जनकल्याण समिति द्वारा स्टॉल लगाकर नींबू पानी जन-जन को पिलाया जाता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।