मोदी सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर शिवपुरी में आमसभा आज

शिवपुरी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केन्द्र सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर समूचे देश में पार्टी जन कल्याण पर्व मना रही हैं। इसीक्रम में शिवपुरी में भी एक आमसभा का आयोजन मंगलवार को होने जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत द्वारा बताया गया कि समूचे देश के साथ-साथ शिवपुरी में भी मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार 26 मई को स्थानीय एचडीएफ सी बैंक के सामने साय 6 बजे एक आमसभा रखी गई है। 

इस आमसभा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद एवंं विधायक ग्वालियर जयभान सिंह पवैया मु य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर मोदी सरकार का एक वर्ष सफलतम कार्यो का व्यौरा रखेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के समस्त पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, विभिन्न निकार्यो के जनप्रतिनिधि समस्त मोर्चे के पदाधिकारी, कार्यकर्तागणों को अधिक से अधिक सं या में शामिल होने को कहा गया है। 

उक्त आमसभा की समस्त व्यवस्थाओं की बागडौर भाजयुमो जिला इकाई शिवपुरी को सौंपी गई है। गौरतलब है कि भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने इसे जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया जिसके क्रम में समूचे देश में कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा जा रहा है। भाजयुमो जिला इकाई के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन से उक्त आमसभा में शामिल होने की अपील की है।