शिवपुरी- जिले के दिनारा के प्राचीन राधाकृष्ण मन्दिर पर विगत एक माह से पूजा कर रहा पुजारी असल में एक हत्यारा निकला। राधा कृष्णा मन्दिर में एक माह पहले आया था बाबा बालिकदास।
बताया कि उक्त बाबा सन्दिग्ध गतिविधियों के चलते ग्रामवासियों नेे थाना को सूचना दी कि बाबा विगत दो दिवस से शराब पीकर माहौल खराब कर रहा था पुलिस ने पकड़ कर जब उससे पूछताछ की तो असल में वह एक हत्यारा निकला जो 8.12.2014 को अपने साथी की हत्या कर फरार चल रहा था।
बालिकदास उर्फ सुनील पुत्र सत्यनारायण ब्राह्मण उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बांस तहसील नानोद जिला हिसार ने बताया वह हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना मुरथल में एक गौशाला पर गौसेबा करता था जहाँ पर अपने गौसेवक साथी की हत्या कर फरार हो गया था।
जिसके बाद बह चित्रकूट में दीक्षा लेकर आरोन जिला गुना चला गया उसके बाद एक माह से दिनारा में राधा कृष्ण मन्दिर पर रहा रहा था तत्काल फरार आरोपी को हरियाणा पुलिस को सौप दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।