शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुझाई में आज सुबह एक आटा चक्की की दुकान में आग लग गई जिससे उसमें रखा सामान और आटा चक्की जल गई, साथ ही वहां रखा गेहूं और आटा भी आग के हवाले हो गया।
घटना की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकुमार लोधी की ग्राम जुझाई में आटा चक्की स्थित है, जहां आज सुबह करीब 8 बजे दुकान बंद थी और घर के सभी सदस्य अपनी नित्य प्रक्रियाओं में लगे हुए थे।
तभी दुकान से धुआं उठता दिखा जिसकी सूचना दुकान मालिक सहित ग्रामीणों को लगी और उन्होंने दुकान पर पहुंचकर दुकान खोली तो दुकान में आग लगी हुई थी। आग की सूचना पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिये।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से दुकान में रखा सामान जल चुका था। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।