शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने बंजरग दल के सदस्यों की सूचना पर से बालाजी धाम मंदिर के पास हाइवे से एक ट्रक में कटने जा रहे 32 मवेशियों को छुड़ाने की कार्रवाई की है। ट्रक में मौजूद मवेशियों में से 1 भैंस की मौत हो गई है वही पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त मवेशी भोपाल से आगरा के सेल्टर हाउस में कटने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तीनो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को शनिवार अलसुबह सूचना मिली कि एक वाहन में कुछ मवेशी कटने के लिए जा रहे है। सूचना पर से बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से उक्त वाहन को शहर के ग्वालियर रोड़ स्थित बालाजी धाम मंदिर के पास से दबोच लिया।
वाहन में कुल 33 मवेशी थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने उक्त सभी भैंसो को गौशाला में छुड़वाया है वही ट्रक में मौजूद चालक सहित तीन लोगो रतीराम, अब्दुल गनी व शाहरूख खान निवासीगण भोपाल को गिर तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।