शहर में जलसंकट को लेकर खूनी संघर्ष, पार्षद सहित जनता घायल

0
शिवपुरी। शहर में जलसंकट अब खूनी संघर्ष का रूप लेता जा रहा है। ताजा मामला बीती रात शहर की कृष्णपुरम कॉलोनी क्षेंत्र में घटित हुआ जहां हाल ही में जनभागीदारी से उत्खनित कराए गए नलकूप से मनमाने ढंग़ से पानी भरने का दबाब डालकर एक धाकड़ परिवार ने आसपास रहने वाले अन्य लोगो के साथ अभद्रता करते हुए हमला बोल दिया। 

हालात यह बने कि हमलावर परिवार की महिलाओं ने भी छत पर खड़े होकर जमकर मौहल्लेवासियों पर पथराव किया। इस हमले में राजीनामा कराने पहुंचे भाजपा नेता व पार्षद पति गब्बर परिहार सहित दो अन्य युवक तथा कुछ महिलाएं पथराव से घायल हो गई। 

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में संजीदगी दिखाते हुए पीडि़त मौहल्लेवालों की शिकायत पर हमलावर परिवार के सदस्य घनश्याम व महेन्द्र धाकड़ के खिलाफ मारपीट व पथराव की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से क्षेंत्र में तनाव का माहौल निर्मित है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!