22 दिनों तक सीखें कृषि तकनीकी के गुण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-जिले में आगामी 25 मई से 15 जून 2015 तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, कृषि महोत्सव के दौरान कृषि क्रान्ति रथ समस्त विकासखण्ड के ग्रामों में रूट चार्ट के अनुसार भ्रमण करेगा। कृषि क्रान्ति रथ के साथ कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य सहयोग विभाग (उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, सहकारिता आदि) के अधिकारियों का एक तकनीकी दल भी मौजूद रहेगा।

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला शिवपुरी ने बताया कि कृषि क्रान्ति रथ भ्रमण के समय ग्रामों को उपस्थित कृषकों को नवीन उन्नत तकनीकी जानकारी, योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ किसानों की कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान भी करेगा। तकनीकी दल द्वारा उपस्थित कृषकों को तकनीकी जानकारी का साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मिट्टी की जांच हेतु मिट्टी के नमूने भी कृषकों से एकत्रित किए जाएगें, कृषि महोत्सव के दौरान कृषि मेला एवं कृषि संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। किसान भाई उक्त अवधि में कृषि महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर तकनीकी दल से कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त करें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!