शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ताला पार राजापुर से एक नाबालिग बालिका रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। उक्त घटना 8 अप्रैल की है। जब बालिका पानी पीने के लिए उठी थी, लेकिन इसके बाद वह घर पर नहीं मिली। जिसकी खोजबीन की गई और कल परिजनों ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग बालिका 8 अप्रैल की रात्रि 3 बजे अपने बिस्तर से उठकर पानी पीने के लिए कमरे से बाहर आई थी, लेकिन वह इसके बाद अपने कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी मां को चिंता हुई और उसने बाहर निकलकर देखा तो बालिका गायब थी।
जिसकी जानकारी उसने अपने अन्य परिजनों को दी और उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कल तक उसका कोई पता नहीं लगा तो परेशान होकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बालिका की अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।