बदमाश आया, मजदूर को निशाना बनाया और गोली मार दी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र स्थित करबला के पास निर्माणाधीन बाउन्ड्रीबॉल में काम कर रहे एक मजदूर में नशे में आए एक शातिर बदमाश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इस घटना में गोली मजदूर के पास से निकलती हुई एक बड़े पत्थर में जा धसी जिसके बाद उस पत्थर का एक नुकीला टुकड़ा मजदूर के पेट में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बदमाश दूसरी गोली फायर करने ही वाला था कि साथ काम कर रहे घायल मजदूर के रिश्तेदार ने आरोपी बदमाश को पकड़ लिया औैर बाद में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग करने वाली लाइसेंसी बंदूक को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ठकुरपुरा में रहने वाला राजा(25)पुत्र जीवनलाल अपने रिश्तेदार के साथ करबला के पास फोरेस्ट की बाउन्ड्रीबॉल बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान बुधवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे वहां पर शराब के नशे में धुत्त शातिर बदमाश संतोष उर्फ बाबा उछवाई निवासी फोरेस्ट कॉलोनी आ गया और उसने बिना किसी से कुछ बोले सीधे उसके पास मौजूद लाइसेंसी माउजर से राजा की तरफ फायर झौंक दिया लेकिन बंदूक से निकली गोली राजा को न लगते हुए एक बड़े पत्थर में लगी जिससे पत्थर का एक टूकड़ा राजा के पेट में जा घुसा जिससे वह घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद राजा के साथ काम कर रहे अन्य लोगो ने संतोष को पकड़कर उसे दबोच लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर से फिजीकल चौकी प्रभारी डॉ जयसिंह यादव, एएसआई मुरारी यादव, आरक्षक केशव तिवारी, भोले सिंह कुशवाह व सैनिक अरविंद दुबे मौके पर पहुंचे और  पहले तो घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और बाद में आरोपी को गिर तार कर उसके कब्जे से बंदूक को भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैैैै।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!