शिवपुरी। शिवपुरी की पोहरी तहसील के बैराढ कस्बे में चार दिन पहले शादी हुई युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज हो गया है। बताया गया है कि लडके की शादी से खिन्न होकर प्रेमिका ने यह मामला दर्ज कराया है,युवती ने महिला प्रकोष्ठ को दिए गए बयानो में कहा है कि यह पिछले 2 साल शादी का झांसा देकर मेरा बलात्कार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार हेमंत गुप्ता उम्र 26 वर्ष पुत्र मोहन गुप्ता निवासी बैराढ का पिछले दो साल से बरोद रोड बैराढ में रहने वाली पूजा आदिवासी उम्र 25 वर्ष से प्रेमप्रंसग चल रहा था। हेमंत और पूजा के लगातार पिछले 2 वर्ष से शारिरिक सबंध बन रहे थे। और हेमंत युवती से लगातार शादी करने का वादा कर रहा था।
बताया गया है कि युवती ने हेमंत की शादी के दिन ही बैराढ थाने में इस मामले का आवेदन भी दिया था परंतु बैराढ थाने ने इस मामले में कोई कार्यवाही नही की।
प्यार में सबकुछ लुटा देने वाली इस आदिवासी युवती ने शिवुपरी महिला प्रकोष्ठ मं आकर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में युवती ने कहा कि कि हेमन्त पिछले 2 साल से मेरे को शादी का झंासा देकर मेरा बलात्कार कर रहा था। महिला प्रकोष्ठ ने इन बयानो के आधार पर हेमंत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।