अंतत: हाईकोर्ट का आदेश मानना ही पड़ा: सील किया पंप खुला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अंतत: हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के सामने कलेक्टर को झुकना ही पड़ा और बिना हेलमेट पेट्रोल बांटने के आरोप में सील किए गए पंप को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई। 

बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देने के आरोप में 2 अप्रैल को एसडीएम नीतू माथुर की उपस्थिति में सहायक आपूर्ति अधिकारी केपी प्रजापति और पंकज करौसिया ने टोडरमल पेट्रोल पंप को सील किया था।

पेट्रोल पंप खुलने से जहां लोगों ने लाइन में लगने से राहत मिली है, वहीं पेट्रोल पंप संचालक को भी हो रहे नुकसान से राहत महसूस हुई है। 

बता दें कि शिवपुरी में यह कार्रवाई हाईकोर्ट के स्थगन के बाद हुई है एवं इस मामले में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि मंगवाई गई थी, जिसके बाद एसडीएम के खिलाफ हाईकोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज करवाए जाने की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!