शिवपुरी। अपनी बेटी की शादी की तैयारियों की चिंता और नौकरी के काम के बीच झूलते, अवसाद की स्थिती में स्वयं को फांसी के फंदे पर झूल गए घोसीपुरा में रहने वाले और एमपीईबी में सर्विस करने वाले गणेश यादव,इनके निधन की की खबर से समाज में शोक की लहर है।
बताया गया है कि आने वाली 7 मई को अपनी बेटी के विवाह कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे गणेश प्रसाद ग्वाल यादव को स्वयं पता नहीं था कि वह जिस बेटी का विवाह बड़े जोर-शोर से करने जा रहा है क्या स्वयं वह इस विवाह शामिल हो पाएगा, इस विवाह से पहले ही ऐसी अनहोनी गणेश यादव के साथ घटित हो गई है कि वह बेटी को व्याहाने से पहले ही स्वयं स्वर्ग सिधार हो गए।
बताया गया है कि शहर के घोसीपुरा में निवास करने वाले गणेश यादव ने काम के बोझ तले तनाव ग्रस्त रहकर घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घर में जहां खुशी का माहौल था आज वहां रूदन होता नजर आया।
घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम स्व.गणेश प्रसाद का उनके ज्येष्ठ पुत्र संजू ने मु ााग्नि दी। इस घटना से ग्वाल समाज को बहुत क्षति पहुंची है इस घटना पर ग्वाल महासभा व ग्वाल समाज ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उनकी शवयात्रा में शामिल होकर दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।