पीने के लिए पानी मांगा, महिला का बलात्कार कर डाला

0
शिवपुरी। शहर के गौशाला में रहने वाले एक युवक ने बीती शाम अपने पड़ौस में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर उसका बलात्कार कर दिया। इसी दौरान जब महिला का पति घर वापस आया तो उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

देहात पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौशाला में रहनेे वाली एक 28 वर्षीय महिला रविवार की शाम अपने घर में अकेली थी और उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। रात को महिला के पड़ौस में रहने वाला कल्लू कोरी वहां आया और उसने महिला से पानी पिलाने की बात कही और इस पर महिला कल्लू को पानी लेने के लिए घर के अंदर चली गई।

वही कल्लू ने महिला को घर में अकेला देखकर दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और महिला के साथ उसने जबरन बलात्कार कर दिया घटना के तुरंत बाद महिला का पति मौके पर आ गया। जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!