टेंशन में था इसलिए लगा ली आग, मनीराज ने

0
शिवपुरी। सुरवाया के ग्राम धुआनी में रहने वाले एक मजदूर ने आज सुबह अपने खेत पर शौच पर जाने के दौरान लौटे में मौजूद केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मजूदर ने बयानो में बताया कि वह कई दिनो से मानसिक रूप से तनाव में था। इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। मजदूर 75 फीसदी आग में झुलस गया है जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम धुआनी में रहने वाले राजेश(45)पुत्र मनीराज आदिवासी आज सुबह करीब 7 बजे अपने घर से लौटे में पानी के स्थान पर केरोसिन लेकर शौच के लिए घर के पास स्थित घूरे पर गया। यहां उसने आनन-फानन में खुद पर लौटे में मौजूद केरोसिन खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। 

इस घटनाक्रम में वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसके बाद राजेश को गंभीर रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो राजेश करीब 75 फीसदी झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक है। 

मरणासन्न व पुलिस को दिए बयानों में राजेश ने बताया है कि उसे काफी टेंशन थी इसलिए उसने ऐसा किया लेकिन राजेश ने यह नही बताया कि आखिर उसे किस बात की टेंशन थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!