किश्त वसूलने गए एसबीआई मैनेजर की कुटाई

0
बदरवास। कस्बे के ग्राम ऐनवारा में ट्रैक्टर के लिए लोन देने के बाद उसकी किश्त बसूलने गए एसबीआई बैंक के मैनेजर के साथ वाहन मालिक ने किश्त तो नही दी बल्कि उनके साथ जमकर मारपीट कर दी।

पीटकर आए मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम ऐेनवारा में रहने वाले जगराम पुत्र भंवर सिंह राजपूत ने एक ट्रैक्टर एसबीआई बैंक से लोन लेकर लिया था। जिसकी किश्त वह समय पर नही अदा कर रहा था। इसी को लेकर बदरवास के बैंक शाखा के मैनेजर शंकरलाल पुत्र लक्ष्मण लाल गौरासी आज दोपहर में ऐरावन पहुंचे।

 और जगराम से किश्त जमा करने की बात कहीं जिस पर से जगराम ने पैसे तो नही दिए बल्कि मैनेजर के साथ जमकर मारपीट कर दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!