करैरा। फोरलेन हाइवे पर एचपी गैस ऐजेंशी के पास आज दोपहर झांसी की तरफ से शिवपुरी आ रही एक कार ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
करैरा के हरदौल मौहल्ले में रहने वाला मनीष(32) पुत्र गयाजीत जाटव आज दोपहर करीब12बजे हाइवे स्थित एचपी गैस ऐजेंशी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने झांसी से आ रही एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार मनीष में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए करैरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी कुछ ही समय में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।