तीन लोगो ने किया युवक पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा के ग्राम डाबरअली में रहने वाले एक युवक पर उसी के परिवार के तीन लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला बोल दिया। इस गंभीर हमले में युवक की हालत मरणासन्न हो गई है।

 जिसके चलते उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीनो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तीनो की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम डाबरअली निवासी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश वैश का उसी के परिवार के तीन युवको प्रहलाद, करण सिंह व बटरी उर्फ देवीसिंह का कई दिनो से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज सुबह करीब 10 बजे तीनो ने मिलकर धर्र्मेन्द्र पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

इस प्राणघातक हमले में धर्मेन्द्र की हालत नाजुक हो गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर तीनो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!