शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में आज सुबह एक नौजवान युवक का शव एक खाली पड़े मकान के छज्जे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक ने आधी रात को ही इस कृत्य को अंजाम दिया है।
बाद में पुलिस को सूचना दी लेकिन सूचना के बाद करीब 2 घंटे देरी से पहुंची फिजीकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ने ऐसा क्यों किया इसका अभी खुलासा नही हो पाया है।
करौंदी कॉलोनी निवासी राजेश(25)पुत्र सरदार सिंह बाथम का शव गुरूवार को घर के पास स्थित खाली पड़े मकान के छज्जे से खुले में लटका मिला। एकाएक शव को देख मौहल्ले वालो के होश पा ता हो गए और उन्होने तुरंत इस घटना की सूचना मृतक के परिजनो को दी।
परिजनो ने शव को देखा तो वे रोने लगे वही आसपास रहने वाले लोगो ने घटना की सूचना सुबह करीब 7.45 बजे फिजीकल पुलिस चौकी व पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब 2 घंटे तक मौके पर नही पहुंची वही घटनास्थल पर तमाशबीनो की भीड़ एकत्रित होती गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे फंदे से उतारा और उसका पीएम कराकर शव को परिजनो के सुपूर्द कर दिया है। घटना के पीछे कारण क्या रहे इसका अभी खुलासा नही हो पाया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।