दुखी मन से सिंधिया ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

0
शिवपुरी। कांग्रेस अभी दिल्ली का झटका सहन भी नही कर पाई थी कि उसको झटके देने वाली एक और खबर आ रही है कि शिवपुरी-गुना क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है।

अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नही हुई है, परन्तु भारत की सबसे बडी स्वघोषित न्यूज सोर्स ऐजेंसी HNS ने दावा किया है कि जल्द ही इसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर सकते है।

यह कारण बताए है HNS ने
जानकारी मिल रही है अभी मप्र के विधान सभा चुनावो में कांग्रेस हाईकमान ने सिंधिया को मप्र में फ्री हैंड करने का मन बना लिया था और उन्है मौखिक आदेश भी दे दिया था कि अपने हिसाब से काम करे परन्तु उनके विरोधियों ने हाईकमान को यह आदेश सार्वजनिक रूप से नही देने दिया।

उनके टिकिट काटे गए और उनके रास्तो में कांग्रेस के ही नेताओ ने कांटे बिछा दिए। विरोधियों का यह डर था कि सिंधिया अपनी क्षमताओ के अनुरूप रिजल्ट ले आए तो उनका पार्टी मेें कद बढ सकता है।

सिंधिया जैसे नेता भी इस कारण पार्टी में खुलकर सांस नही ले पा रहे थे और अपनी क्षमताओ के हिसाब से काम भी नही कर पा रहे थे।

दूसरा कारण यह भी है कि भाजपा कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करना चाहती है इस कारण भाजपा ने कई दिनो से इस योजना पर काम कर रही थी, इस घटनाक्रम से भाजपा को दो फायदे मिल रहे है, एक कांग्रेस का लोकप्रिय नेता कांग्रेस का साथ छोड गया और भाजपा को सिंधिया जैसा लोकप्रिया बेदाग छवि वाला नेता मिल गया है।

अभी दो माह पूर्व भी ऐसी एक खबर प्रकाशित नईदुनिया सामाचार पत्र में भी प्रकाशित की गई थी परन्तु तत्काल इस खबर का खंडन भी किया गया था परन्तु कोई खबर ऐसे ही नही छपती कुछ तो चल रहा होगा दिल्ली के राजनीतिक गलीयारो में राजनीति को जानने वाले जब भी दावा कर रहे थे कि भविष्य में ऐसा कुछ हो सकता है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!