शिवपुरी। शासन से मान्यता प्राप्त एंव शिवुपरी की भ्रष्टाचार की ब्रांड ऐम्बेसडर रिशिका अष्ठाना, तत्कालीन सीएमओ पीके द्विवेदी सहित 8 लोगो पर भ्रष्टाचार के मामले में आज एफआईआर हो गई है।
एक न्यूज ऐजेंसी HNS ने इस खबर को प्रसारित करते हुए दावा किया है कि शिवपुरी शहर की लाईफ लाईन समझी जाने वाली और शहर के प्यासे कंठो को पानी पिलाने वाली जलावर्धन योजना में बिल पास करने के ऐवज मेें ली गए कमीशन के मामले में एफआईआर हुई है।
बताया गया है कि आप के जिला अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कंपनी ने अपने काम में गुणवत्ता नही रखी है नियमो और मापदंडो का कंपनी और नपा अध्यक्ष और नपा प्रशासन ने मिलकर गैगरेप किया है।
शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में दिए गए सबूतो में बताया गया है कि इस कमीशन के खेल में सीएमओ को 8 टका और नपा अध्यक्ष को 4 टका,ईई और एई को 4 टका,जूनियर इंजीनियर और एंकाउटेंट और प्यून तक इस चार्ट के हिसाब से कंमीशन दिया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।