जैन मिलन की नवीन कार्यकारिणी गठित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गत दिवस जैन मिलन शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक महावीर जिनालय पर आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रभारी महेन्द्र रावत एवं प्रस्तावक मुकेश जैन पत्रकार को बनाया गया।

जैन मिलन के सभी पदाधिकारिी व सदस्यों ने मिलकर मुकेश जैन खरई के नाम पर सहर्ष स्वीकार्यता दी जिसे सर्वानुमति से जैन मिलन का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में सचिव के रूप में भानु प्रकाश जैन (पीली कोठी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्पेश जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जैन आमोल, सहसचिव अशोक जैन मार्बल, प्रचार मंत्री संजीव जैन (माणिक) व कोषाध्यक्ष के पद पर देवेन्द्र जैन पटवारी को मनोनीत किया गया।

 कार्यकारिणी गठन में नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश जैन खरई ने कहा कि निश्चित रूप से एक बड़ी जि मेदारी जैन मिलन ने आज मुझे दी है मैं विश्वास दिलाता हूूॅ कि संगठन को मजबूती व सदैव कार्यरत रहकर जैन मिलन के माध्यम से समाजसेवा की अनुकरणीय छाप जनमानस के बीच छोड़ी जाएगी।

इस उद्बोधन पर सभी जैन मिलन के पदाधिकारी व सदस्यों ने तालियों से निर्वाचित हुए अध्यक्ष मुकेश जैन खरई का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंघल, वीर सूर्यकुमार जैन, वीर वाय के जैन, वीर प्रमोद जैन, वीर हरिओम जैन, वीर सतीश पंचरत्न, वीर डॉ.दिलीप जैन, वीर संजीव बांझल, वीर सुरेश जैन मामा, वीर प्रमोद जैन (दीपक लॉज) आदि सहित अन्य जैन मिलन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!