शिवपुरी। जवाहर कॉलोनी में बीती रात्रि एक युवक विक्की पुत्र राजेश शुक्ला उम्र 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त युवक रात्रि के समय घर पर दूसरे कमरे में सो रहा था और उसकी मां, बहिन और भाई अलग कमरे में थे।
आज सुबह जब उसे जगाने के लिए उसकी मां उसके कमरे के पास पहुंची तो उसका दरबाजा अंदर से लगा हुआ था। दरबाजा खटखटाने पर भी बहुत देर तक वह नहीं जागा तो संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा तो विक्की दुपट्टे के फंदे पर छत के कुंदे पर लटका हुआ था जिसकी जानकारी मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग दर्ज कर शव को पीएम के लिए पहुंचा दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।