शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के एबी रोड पर स्थित रंधाबा कृषि फार्म पर लगे मोबाइल टॉवर से विगत दिवस अज्ञात चोरों ने वहां रखी 10 हजार रुपये कीमत की 24 बैटरियां चोरी कर लीं। घटना के समय टॉवर का गार्ड वहां मौजूद नहीं थी।
कल जब वह वापस लौटा तो उसे चोरी की जानकारी लगी जिस पर उसने कंपनी के सुरवाइजर को सूचना दी और थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 379 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंधाबा कृषि फार्म एबी रोड पर वोडाफोन मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा हुआ है जहां पर कंपनी द्वारा रणवीर गुर्जर को गार्ड के रूप में तैनात किया गया है। विगत 24 फरवरी को रणवीर घर पर अखण्ड रामायण का पाठ होने के कारण मोबाइल टॉवर को सूचना छोड़कर घर चला गया था तभी रात्रि में कोई अज्ञात चोर वहां पहुंचा और बैटरियां चोरी कर लीं। कल जब गार्ड टॉवर पर वापस आया तो उसे वहां हुई चोरी की जानकारी लगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।