शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में आने वाले बांकड़े हनुमान मंदिर के पास आज सुबह दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गये जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया कुशवाह निवासी नबाव साहब रोड अपने दो साथी भरत धाकड़ और वीरू कुशवाह के साथ अपनी बाइक से बांकड़े हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के लिये गये हुए थे।
सुबह करीब 11 बजे जब वह दर्शन कर लौट रहे थे तो मंदिर से थोड़ी दूरी पर ही बाइक चला रहे कन्हैया कुशवाह ने बाइक से संतुलन खो दिया और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और जिससे तीनों सड़क पर गिर गये। राहगीरों ने उन्हें उठाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।