होली महोत्सव को लेकर अंचलभर में तैयारियां शुरू

shailendra gupta
0
शिवपुरी। हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार होली अंचलभर में बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई जाती है। जिले लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। यह त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है।

5 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा जिसकी तैयारी हर गली मोहल्ले में प्रारंभ कर दी गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में बड़ी सं या में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें लगाई गईं हैं। दुकानदार अब होली के सामन खरीददारों का इंतजार कर रहे हैं। यह त्यौहार होलिका दहन के साथ शुरू होकर रंग पंचमी तक चलेगा। होलिका दहन के दूसरे दिन धूरेड़ी का त्यौहार पारिवारिक स्वरूप में मनाया जाएगा।

होली के आगमन को देखते हुए शहर के मंदिरों में भी खास दर्शन से लेकर धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। वहीं प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पानी की बर्बादी को रोकने के लिए गुलाल से होली खेलने की अपील की जा रही है।

होली का दहन बुराइयों के अंत एवं अच्छाइयों की विजय के पर्व के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन में काम, क्रोध, मध, मोह एवं लोभ रूपी राक्षस जलकर नष्ट हो जाते हैं। यह त्यौहार हमेशा संदेश देता है कि मनुष्य को इन दोषों का त्याग करना चाहिए तथा ईश्वर भक्ति में मन लगाना चाहिए।

यह पर्व शिवपुरी सहित अंचल भर में पारंपरिक रूप से मनाया जाता है जिसे लेकर अंचल में हर्ष व्याप्त है। होलिका दहन में अब दो दिन ही शेष हैं। जिसे लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता चला रहा है। शहरभर में हर गली और मोहल्ले में युवा वर्ग होली का दहन करने के लिये उत्सुक है।

जगह-जगह होलिकाएं सजाने का कार्य शुरू हो गया है। लोगों ने लकडिय़ां जुटाना शुरू कर दीं। होलिका दहन के दिन धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन भी कई स्थानों पर किये जाने हैं। जिनको लेकर भी आयोजनकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!