शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम दरगवां में बंजारों द्वारा डाले गये डेरों पर विगत दिवस चोरों ने धाबा बोल दिया और वहां से सोने चांदी के आभूषण समेट कर ले गये। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तांतू लाल बंजारा पुत्र धौकडिय़ा बंजारा अपनी जाति के लोगों के साथ सफेद मिट्टी का व्यापार करता है और वह अपने बंधुओं के साथ तेंदुआ के दरगंवा गांव में पहुंचा जहां उसने डेरा डाल लिया।
बीती 26 और 27 की दर यानी रात जब सभी लोग अपने-अपने डेरों में सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों ने वहां धाबा बोलकर स्टील के टीन में रखे सोने-चांदी की आभूषण कीमती 30 हजार रुपये चोरी कर लिये। सुबह जब सभी लोग जागे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी लगी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।