शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम डबियाकलां में बीती शाम दो बालकों ने एक मासूम 4 वर्षीय बालिका का गैंगरेप कर दिया। उक्त दोनों बालक बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने गांव से बाहर ले गये और उक्त घटना कारित कर दी।
पिछोर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम बालिका कल अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ अपने घर डबियाकला में अकेली थी। उसकी मां खेत पर गेहूं काटने के लिए गई हुई थी और पिता भैसें चराने के लिए गया था।
उसी समय आरोपी नाबालिग बालक पर्वत पुत्र मेवालाल जाटव उम्र 13 वर्ष, ठाकुरदास पुत्र बैजू जाटव उम्र 10 वर्ष दोनों वहां आये और बालिका से कहा कि वह उसे टॉफी दिलायेंगे और बालिका टॉफी लालच के लालच में उनके साथ चली गई।
दोनों बालक बालिका को बैजू जाटव के खेत में ले गये जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार कर दिया। घटना के बाद दोनों बालक भाग गये और बालिका रोती हुई अपने घर पहुंची।
जिस पर उसकी बड़ी बहिन उसे लेकर मां के पास पंहुची,और बडी बहन ने मां को पूरा बकाया बताया। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग बालकों के खिलाफ धारा 376 बी, पीसीएसओ एक्ट की धारा 4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।