शिवपुरी। ओशो (आचार्य रजनीश) का संबोधी दिवस कल 21 मार्च को संपूर्ण विश्व में महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में भी प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ओशो संबोधी मनाया जा रहा है जो ओशो ध्यान केन्द्र होटल जायका पर आयोजित होगा।
कल 21 मार्च को ओशो संध्या सत्संग में नृत्य ध्यान व ओशो के प्रवचन सीडी के माध्यम से होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि साढ़े 8 बजे तक चलेगा। इसके बाद 22 मार्च को प्रात: 8 बजे से सेसई सड़क नमोदा मार्ग स्थित स्वामी दीपक प्रधान के फार्म हाउस पर ओशो संबोधी महोत्सव में सक्रिय ध्यान नाद ब्रह्म ध्यान, ओम ध्यान, नो माइंड ध्यान, मौन ध्यान, नृत्य ध्यान साधना एवं चक्रविधि ध्यान सहित ओशो के प्रवचन सीडी, डीव्हीडी के माध्यम से होंगे।
यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेंगे। ओशो परिवार के स्वामी प्रेमकृष्ण राजेन्द्र जैन, स्वामी निखिल आनंद (गोपाल जी स्वर), मां ध्यान पल्लिवा (श्रीमती हरजीत विरमानी), स्वामी ध्यान निर्दोष (रविन्द्र गोयल), स्वामी कृष्णानंद (भूपेन्द्र विकल) सहित सभी ओशो प्रेमीगणों ने समस्त गणमान्य एवं आध्यात्मिक महानुभावों को दो दिवसीय ओशो संबोधी महोत्सव में अधिक से अधिक सं या में पधारने की अपील की है।