प्रशासन का नही, नकल माफिया का है कब्जा इस परीक्षा केन्द्र पर

शिवपुरी। जिले का बैराड के अशा.लखेश्वर उ.मा.वि.बैराड बैराड़ स्कुल के परिक्षा केन्द्र शासकीय कन्या मावि बैराड़ में सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर प्रशासन का नही नकल माफियाओ का कब्जा है। और इसके लिए शिक्षा विभाग और नकल माफियाओ के बीच शर्तो सहित अनैतिक गठबंधन हुआ है।

ज्ञात हो बैराड़ नगर में पिछले कुछ समय से नकल के नाम पर स्कूल की जड़ जमाये बैठे अशा.लखेश्वर उ.मा.वि.बैराड के प्राचार्य एवं उनके साथी खुलेआम हिन्दी के बाद अब संस्कृत के पर्चे में अपने छात्रों को नकल कराने की खुली छूट दे रहे है। 

आरोप तो यह तक लगाया जा रहा है कि इस पूरे घटना क्रम में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। इस पूरे सेंटर को शिक्षा विभाग ने बोली लगा कर बेच दिया है। इस सेंटर पर प्रशासन के नियम नही बल्कि लखेश्वर स्कुल के प्रंबधन के नियम चलते है। इसी नियम के चलते लखेश्वर विद्यालय के सेंटर को लखेश्वर विद्यालय के प्राचार्य के घर के सामने ही बनाया गया है।

इसी नियम के चलते ही बारहबी क्लास का पहले पेपर में जमकर नकल कराई जा रही थी,मौक पर मिडिया भी पंहुची और जिला शिक्षा अधिकारी भी उन्होने मिडिया को बहार धकिया दिया शायद यह दूसरी शर्त होगी शिक्षा विभाग और नकल मफिया के बीच किसी भी किमत पर मिडिया को इस केन्द्र में घुसने नही दिया जाऐगा।

इसी नियम के चलते ही लखेश्वर स्कुल के संचालको को परिक्षा केन्द्र में घुसने की परमिशन है और नकल कराने के पूरे संसाधन लेकर जाने की परमिशन है,इसी कारण ही मिडिया को बीते रोज इस परिक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करने दिया बाद में पुलिस ने इसी परिक्षा केन्द्र से लखेश्वर स्कुल के शिक्षक ने बहार किया और यह फोटो शिवपुरी समाचार डाट कॉम ने प्रकाशित किया था।

कुल मिलाकर यह है कि इस केन्द्र पर प्रशासन का नही नकल माफिया का कब्जा है और इसके लिए बकायद शर्तो के साथ शिक्षा विभाग का अनैतिक गठबंधन हुआ है।