आप का आंदोलन: बिजली दर घटाओ प्रदेश बचाओ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी द्वारा प्रदेश व्यापी बिजली दर घटाओ प्रदेश बचाओ अभियान के तहत आप के संयोजकत्व व प्रदेशाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में शिवपुरी में आन्दोलन किया गया। इस आन्दोलन में आप पार्टी ने कार्यालय कलेक्टर के सामने धरना/प्रदर्शन कर अभियान प्रभारी अशोक कुमार सक्सैना ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मु यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

इस ज्ञापन के समर्थन में सोसायटी फॉर पब्लिक इंटरेस्ट के अध्यक्ष व आप नेता एड.पीयूष शर्मा ने आन्दोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और कहा कि आप पार्टी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि प्रदेश सरकार की मनमानियों का बोझ प्रदेश का आमजनमानस झेले, इसके लिए हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के बाबजूद भी विद्युत विभाग द्वारा आंकलित खपत बिजली बिलों में दर्शाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई वृद्धि दर का विरोध आप पार्टी करती है और इसके लिए जनता के साथ लड़ाई लड़कर हम प्रदेश बचाने का आह्वान कर रहे है। 

इस धरना,ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में आप कार्यकर्ताओं में वकार रोहिला, पीयूष शर्मा, ाूपेन्द्र विकल, फखरूद्दीन, चमन, राजेन्द्र कुमार बापू, जीतू ओझा, माणिक जैन, रूद्रप्रताप सिंह, बल्ले शिवहरे, राजेश कुशवाह, करन सिंह सगर, हेमंत जाटव, छोटू आदिवासी, गजेन्द्र सिंह लाहोरी, दीपक धानुक, भूरा जाटव, कुलदीप जाटव, होतम जाटव, ध मो जाटव, गया जाटव, सुरेन्द्र वर्मा, अशोक गुप्ता,राजेश ठाकुर और मुकेश जैन आदि मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!