शिवपुरी। पिछोर तहसील क्षेत्र से लापता हुई एक युवती को ढूढ़ निकाला है। यह 27 वर्षीय महिला किसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य में पहुंच गई थी। पिछले दिनों बिलासपुर जिले की सामाजिक संस्था उज्वला के सामाजिक महिला कार्यकर्ता व पुलिस इसे शिवपुरी लेकर आई।
जहां उसे जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पाण्डेय ने मंगलम संस्था के महिला आश्रय ग्रह के सुपुर्द कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से आई युवति विमला ढीमर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सकर्रा की बताई जाती है। वह मानसिक रूप से अस्वस्त होने के कारण ला पता हो गई थीं। अब महिला स्वस्थ्य है और अपना नाम व पता ठीक तरह से बता रही है।
जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय ने भी अपने स्तर से तथा इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि उसके वैद्य अभिभावक आकर उसे ले जा सकते हैं। यह महिला 23 मार्च को छत्तीसगढ़ से शिवपुरी आई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।