कांग्रेस के लिए कलेक्ट्रेट के दरवाजे बंद, बाहर से सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर सांसद ज्योतिरादिज्य के निर्देश पर मप्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आज जिला कांग्रेस ने धरना प्रर्दशन कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौपा, लेकिन कांगेस के लिए कलेक्ट्रेट के दरबाजे नही खुले और दरबाजे में ही कांग्रेसियों ने कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौपा।

बंद दरवाजे से जिस तरह से कैदियों से उनके परिजन मिलते हैं ठीक उसी अंदाज में कांग्रेसियों का ज्ञापन स्वीकार किया गया। कांग्रेसियों का आंदोलन तो हो गया, लेकिन आंदोलन की गरिमा और स मान की रक्षा करने में वह सफल नहीं रहे और आक्रामक तेवर दिखाने में वह विफल साबित हुए।

प्रदेश सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ माधवचौक पर धरना दिया। धरना स्थल पर कांग्रेेसियों ने मु यमंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली और मु यमंत्री पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

धरनास्थल पर विशेष रूप से शिवपुरी जिले के प्रभारी ग्वालियर के पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल भी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस का धरना आंदोलन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। धरना स्थल पर कांग्रेसियों ने उग्र लहजे में अपने विचार व्यक्त किये।

मु यतौर पर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति और ओलावृष्टि एवं अति वृष्टि के प्रति शिवराज सरकार के रुख को निशाना बनाया गया। कांग्रेसियों के अनुसार किसानों को मुआवजा मिलने की दूर तो अनेक स्थानों पर नुकसान का सर्वे तक नहीं हुआ।

व्यापम घोटाले में भाजपा सरकार ने हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। सरकार बिजली कंपनियों से सांठगांठ कर आम उपभोक्ता एवं किसानों का शोषण कर उन्हें जेल भेज रही है। धरने के बाद कांग्रेसियों ने माधवचौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जिसमें जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये गये।

कलेक्ट्रेट पर जैसे ही रैली पहुंची वैसे ही गेट बंद कर दिया गया और ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम नीतू माथुर और संयुक्त कलेक्टर श्री माथुर पहुंच गये, लेकिन कांग्रेसियों ने जिद्द पकड़ ली कि वे कलेक्टर राजीवचंद दुबे को ही ज्ञापन सौंपेंगे।

लगभग 10 मिनट तक कांग्रेसी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और जैसे ही कलेक्टर आये कांगे्रसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव और हरवीर सिंह रघुवंशी ने ज्ञापन का वाचन किया तथा उसे कलेक्टर को सौंप दिया।

कांग्रेस के इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व नपाध्यक्ष  जगमोहन सिंह सेंगर, कोलारस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़, पूर्व विधायक गणेश गौतम, वीरेन्द्र शिवहरे, हमीद खान, एनपी शर्मा, राजेश बिहारी पाठक, संजय सांखला, अनिल उत्साही, अन्नी शर्मा, जीतू रघुवंशी, पारम रावत, सिरनाम रावत, भरत रावत, केशव सिंह तोमर, विजय शर्मा, हरिओम रघुवंशी, विजय चौकसे, सिद्धार्थ लड़ा, राजेन्द्र शिवहरे, नरेन्द्र जैन भोला, राजेश यादव, टिन्नी अरोरा, पवन शर्मा, आकाश शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!