सीएम ने कलेक्टर से कहा: अंत्योदय मेले की तैयारियां करो

0
शिवपुरी। राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ देने सभी जिलों में इस माह के अंत तक अंत्योदय मेलों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज भोपाल मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से जिला कलेक्टरों से चर्चा करते हुए अंत्योदय मेलों के आयोजन की तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि रंगपंचमी के बाद वे अंत्योदय मेलों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे एक दिन में दो मेले में भाग लेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अंत्योदय मेले न सिर्फ सामूहिक रूप से शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्यक्रम है बल्कि इनके माध्यम से शासकीय योजनाओं के बारे में लोग जागरूक बनते हैं। 

श्री चौहान ने हाल ही में अचानक बदले मौसम से रीवा, नीमच, गुना जिलों में हुए नुकसान की खबरों के संबंध में कलेक्टरों से कहा कि जिस जिले में नुकसान हुआ है वहाँ तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष सर्वेक्षण करवायें ताकि प्रभावी किसानों को राहत राशि दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।

मु यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में 12 शिकायतकर्ता की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया और संबंधित जिला कलेक्टर, संभागायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 

जिला मु यालय शिवपुरी में एनआईसी वीडियो कॉन्फेसिंग हॉल में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!