
शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा दो सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को कुल 25 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मृतक श्रीमती रागिनी जैन पत्नी श्री राजेश जैन निवासी पोहरी जिला शिवपुरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस श्री राजेश जैन पुत्र श्री बनवारी लाल जैन निवासी पोहरी जिला शिवपुरी को 10 हजार रूपए का सहयता रााशि दी।
मृतक ओमप्रकाश पुत्र नक्टूराम धाकड़ निवासी ग्राम अटार तहसील कोलारस की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि कृराते धाकड़ निवासी ग्राम अटारा तहसील कोलारस को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।