ग्वालियर| मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की टैलेंट हंट स्कीम के तहत ग्वालियर में 1 अप्रैल को तथा शिवपुरी में 2 अप्रैल को अंडर-14 और अंडर 15 आयु वर्ग के क्रिकेटर्स के लिए चयन प्रकिया का आयोजन किया जाएगा। इस ओपन ट्रॉयल में क्रिकेटर्स को चयनकर्ताओं के सामने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।
यह जानकारी ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के सचिव रवि पाटनकर ने दी। जीडीसीए की मेजबानी में कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष होने वाली इस से7लेक्शन ट्रॉयल को दो चरणों में विभाजित किया गया है।
श्री पाटनकर ने बताया कि पहला चरण एक अप्रैल को केवल उन खिलाड़ियों के लिए रहेगा, जिन्होंने दोनों आयु वर्ग में जीडीसीए एवं एमपीसीए टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। इन खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे आयोजन स्थल पर अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी के साथ पंजीयन कराना अावश्यक है। सचिव पाटनकर ने बताया कि दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल मैदान पर होगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।