दिल्ली में आप को मिला बहुमत, शिवपुरी में मना जश्न

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दिल्ली विधानसभ के चुनाव में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत को देखते हुए शिवपुरी में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माधवचौक चौराहे पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के अंदर जीत का जुनून देखते ही बन रहा था। 


शिवपुरी शहर में आप कार्यकर्ताओं को लेकर अभी इतनी सं या भले ही ना हो लेकिन जो लोग पार्टी से जुड़ते दिखाई दे रहे है उनमें निष्पक्ष एवं समाजसेवी पृष्ठभूमि से जुड़े कार्यकर्ता दिखाई देते है। आप पार्टी के एड.पीयूष शर्मा ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि दिल्ली का चुनाव महज एक विधानसभा का चुनाव नहीं है क्योंकि दिल्ली में पूरे देश से संबंधित लोग रहते है और वहां पर आप पार्टी की जीत से यह संदेश गया है कि पूरे देश में आप पार्टी को लेकर वातावरण है और आने वाले समय में पार्टी के विस्तार से यह प्रमाणित भी होगा।

आप के वरिष्ठ नेता अवधेशपुरी गोस्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश में आप का नया उदय हुआ है जो चहुंदिशाओं में अपना परचम फहराएगा, इस जीत से आप कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिवपुरी शहर के आप कार्यकर्ताओं ने माधवचौक चौराहे पर पहुंचकर पार्टी के लोगों को बधाईयां दी एवं मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। 

इस मौके पर एड.पीयूष शर्मा, अशोक सक्सैना, अजय शर्मा, गुरूशरण शर्मा, वकार रोहिला, भूपेन्द्र विकल, उ मेद झा, संजय जैन, नितिन वर्मा, विनोद अग्रवाल, अजय मित्तल, हिमांशु शर्मा, अशोक यादव, ईरफान खान, बल्ले शिवहरे, सद्दाम खान, रूद्रप्रताप सिंह, अमित तिवारी, दिनेश शर्मा, राजेश ठाकुर, प्रेम वर्मा, जितेन्द्र ओझा, वसीम खान, साकिर खान, शौकत मियां, नासिर खान, मोनू बाथम आदि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!