शिवपुरी। पिछोर की महिला के बाद अब करैरा के वार्ड क्रंमाक 15 में रहने वाली एक महिला सुनीता पुत्री रामरतन साहू में स्वाइन लू के लक्षण मिलने के बाद जिले में स्वाइन लू को लेकर लोग काफी दहशत में है।
स्थिति यह है कि अब किसी को जरा सा सर्दी या जुकाम हो जाता है तो वह इस गंभीर बीमारी को लेकर चिंतित हो जाता है। पिछोर की महिला की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है वही करैरा की महिला का इलाज दिल्ली स्थित ए स अस्पताल में जारी है।
बताया जा रहा है सुनीता को हल्का जुकाम व सर्दी थी और वह बीते रोज ग्वालियर मेला देखने गई तो अचानक से वहां पर उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे जहां महिला के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए चैन्नई भेजा गया तो जांच रिपोर्ट में स्वाइन लू के लक्षण पाए गए। इसके बाद से तुरंत महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज किया जा रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।