शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेंत्र स्थित झींगूरा में रहने वाले एक मजदूर के साथ तीन लोगो ने मारपीट कर दी और उसे जातिसूचक गाली दी।
मजदूर का कहना था कि वह अपनी मजदूरी के पैसे मांगने आरोपियों के पास गया था और पैसे देने के स्थान पर तीनो ने उसकी साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
झींगूरा निवासी गिर्राज पुत्र बारेलाल शाक्य आज शाम को अपने पड़ौस में रहने वाले वीरेन्द्र, माखन व हरगोविंद कुशवाह से बीते दिनो की गई मजदूरी के पैसे मांगने गया था।
जिसको लेकर तीनो ने पैसे तो नही दिए बल्कि गिर्राज के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर तीनो आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट व मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।