मीठी आयरन पर चोरों का धावा, नगदी सहित समान चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी तिराहे पर स्थित मीठी आयरन स्टोर पर आज रात फिर एक और बार धावा वोल दिया चोरो ने दुकान का दरवाजा काटकर समान साहत नगदी चुरा लिया है।

खासबात यह है कि उक्त दुकान पर डेढ़ माह के अंदर यह तीसरी वारदात है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू का दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीठी आयरन के नाम से झांसी तिराहे पर दुकान स्थित है, जहां दुकान संचालक राहुल गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी सर्वाेदय नगर थोक एवं खैरिज सरिया और सीमेंट के विक्रेता हैं।

बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोर उनके गोदाम में दरवाजा फलांगकर घुस गये जहां चोरों ने बेल्डिंग मशीन से दुकान का दरवाजा काट दिया और दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखे करीब 1500 रुपये, रॉड के पैकिट, कच्चा मटेरियल, नट, तस्सल सहित, वहां रखे लोडिंग वाहनों की बैटरियां भी चोरी कर ले गये।

आज सुबह जब राहुल दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का पीछे का दरवाजा कटा हुआ पड़ा था और दुकान का सामान बिखरा हुआ था, वहीं गल्ले का लॉक भी टूटा था। यह देख श्री गुप्ता को समझते देर नहीं लगी कि उनकी दुकान में चोरी हुई है जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

दो बार पहले भी हो चुकी है चोरी
झांसी तिराहे पर मीठी आयरन की दुकान पर चोरों ने धाबा बोल के हजारों का सामान पार कर लिया। यह कोई पहली घटना नहीं है पिछले माह भी उक्त दुकान पर दो बार चोरी हो चुकी है उस समय भी दुकान से हजारों का सामान चोर चुरा ले गये थे और इस मामले में दुकान का एक नौकर अरूण केवट शामिल था।

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं उसके मौसा करण सिंह के यहां से चोरी का माल बरामद कर लिया था जबकि एक चोर कारू बंडा अभी भी फरार है। दुकान संचालक राहुल ने बताया कि उक्त चोर की गिर तारी के बाद भी पुलिस ने जब्तशुदा माल को अभी तक वापस नहीं दिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!