14/23 परिणाम घोषित, जिंप में अभी तक कांग्रेस प्लस में

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले की जिला पंचायत की 23 सीटों में से 14 सीटों पर चुनाव होकर परिणाम घोषित हो चुके हैं। अभी तक बदरवास, खनियांधाना, कोलारस, पिछोर और नरवर विकासखण्ड की सभी 14 सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

शिवपुरी, पोहरी और करैरा ब्लॉक की 9 सीटों पर चुनाव 22 फरवरी को होंगे। अभी तक के परिणाम कांग्रेस ने अपने लिये अनुकूल बताये हैं। सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी का दावा है कि 14 में से विजयी 9 उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित हैं।

कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार श्रीमती कमला यादव हैं, जो बदरवास ब्लॉक के वार्ड क्र. 20 से विजयी हुई हैं। श्रीमती यादव प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव की धर्मपत्नी हैं। जिला पंचायत के द्वितीय चरण में 5 फरवरी को जिला पंचायत की 8 सीटों पर चुनाव हुए जिनकी मतगणना कल 8 फरवरी को संपन्न हुई।

कोलारस ब्लॉक की दो सीटों में से भाजपा नेता और यशोधरा राजे समर्थक रामस्वरूप रावत की मां श्रीमती संतो रावत वार्ड क्र. 23 से विजयी रहीं हैं जबकि कोलारस ब्लॉक के वार्ड क्र. 22 से कांग्रेस समर्थित श्रीमती ललिता पत्नी गुड्डा जाटव लगभग 4200 मतों से जीती हैं।

नरवर ब्लॉक के वार्ड क्र. 7 से कल्लूराम कुशवाह ने विजय हासिल की है जबकि वार्ड क्र. 8 से दिनेश परिहार और वार्ड क्र. 9 से श्रीमती मिथलेश बघेल विजयी रहीं हैं। कांग्रेस का दावा है कि दिनेश परिहार कांग्रेसी हैं जबकि विजयी दो जिपं सदस्यों में से कम से कम एक का समर्थन उन्हें मिलेगा।

पिछोर विकासखण्ड के वार्ड क्र. 13 से हेमराज आदिवासी, 14 से चन्द्रेश सुदर्शन व वार्ड क्र. 15 से भारती लोधी ने जीत हासिल की है। इनमें से दो विजयी प्रत्याशी पूर्व मंत्री केपी सिंह समर्थक हैं।

अध्यक्ष पद के लिए खूब बंटेगा बटौना
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित है और इस पद को हथियाने के लिये कांग्रेस और भाजपा दोनों बेचैन हैं। भाजपा की ओर से जनपद पंचायत नरवर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा रावत प्रमुख दावेदार थीं, लेकिन वह वार्ड क्र. 9 से पराजित हो गईं।

इस कारण अब ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेता रामस्वरूप रावत के परिवार की किसी महिला को भाजपा की ओर से उ मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस में वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी के चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है।

अभी तक के परिणाम भले ही कांग्रेस नेता अपने अनुकूल बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इस चुनाव में पार्टी के प्रति निष्ठा के स्थान पर विशुद्ध रूप से मनी गेम चलेगा। बाजार में चल रही चर्चाओं के अनुसार जिला पंचायत सदस्य को अध्यक्ष चुनाव में वोट देने हेतु 25 लाख रुपये तक का ऑफर मिल चुका है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!