भोलेबाबा की भव्य बारात आप सादर आमंत्रित हैं

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भगवान शिव की नगरी मे कल शिवराात्रि के शुभ दिन भगवार भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाऐंगीं। इसके आलावा शहर के शिव मंदिरों पर शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर भक्तजनों द्वारा तरह-तरह की तैयारियां की जा रही है।

एक ओर जहां शिव मंदिरों पर सजावट का कार्य अंतिम चरण में है तो वहीं मंदिर पूजन व विधि-विधान के साथ अभिषेक का कार्यक्रम अलसुबह से शुरू होगा।

नगर में अनेकों स्थानों पर महाप्रसादी के रूप में ठण्डाई का वितरण भी किया जाएगा। शहर के कई मंदिरों में जहां भजन संध्या का कार्यक्रम है तो कई जगह भोलेनाथ की सवारी निकालने की तैयारी की जा रही है। देखा जाए तो कुल मिलाकर शहर में व्यापक स्तर पर महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

निकलेगी शिव बारात
शहर की श्रीराम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। इसके लिए जय शिव मित्र मण्डल शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से भगवान शिव की बारात निकलेगी जिसमें समस्त  नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है।

यह शिव बारात राजेश्वरी मंदिर से निकलकर गुरूद्वारा होते हुए माधवचौक पहुंचेगी जहां भगवान शिव की बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत होगा इसके बाद कोर्ट रोड़ होते हुए भगवान शिव को लेकर शिव बाराती श्रीराम कॉलेानी स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगें। यहां भगवान शिव का भव्य अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन व प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इच्छापूर्ण शिव मंदिर पर भजन संध्या
शहर के मध्य स्थित न्यू ब्लॉक में भगवान शिव की आराधना के लिए रात्रि जागरण भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित  किया जा रहा है। इच्छापूर्ण शिव मंदिर भक्त मण्डल द्वारा नगर में जोर-शोर के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाए जाने का जयघोष किया गया है।

जिसमें बाहर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर भगवान शिव के गीतों से समां बांधेंगें। इस दौरान भक्तजनों द्वारा दोपहर के समय शिव बारात निकालने का कार्यक्रम भी है जबकि सायं ठण्डाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा न्यू ब्ल्ॉाक में मंदिर स्थल पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में दूर-दराज से धर्मप्रेमीजन इस कार्यक्रम में भाग लेने आऐंगें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!