शिवपुरी। मध्यक्षेत्रीय सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा 15 मार्च को सामूहिक परिचय स मेलन होने जा रहा है। यह स मेलन ग्वलियर के मुदगल पायगा माधव गंज थाने के पास लश्कर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर के मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोक नगर के संभागीय अध्यक्ष पंडित रामकुमार भार्गव नेे बताया कि ग्वालियर में होने जा रहे सर्वब्राह्मण युवक-युवती परिचय स मेलन के लिए युवक युवतियों के परिचय फार्म भरना शुरू हो गये हैं। स मेलन 15 मार्च को सुबह 9 बजे से होगा। युवक युवतियों के पंजीयन की तारीख 10 मार्च तक रखी गई है। पंजीयन फार्म मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण कार्यालय शहीद भगत सिंह चौराहा से प्राप्त कर सकते हैं। बदरवास, कोलारस में राकेश शर्मा, खनियांधाना, पिछोर में दिनेश पांडे से परिचय फार्म ले सकते हैं। भार्गव ने कहा कि परिचय स मेलन के लिए अधिक से अधिक युवक-युवति परिचय फार्म भरकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।