सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण एल-1 स्तर पर ही करें: कलेक्टर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने जिले के सभी जिला कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एल-1 स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दूरभाष पर संबंधित शिकायतकर्ता से चर्चा कर अपने स्तर पर निराकरण की कार्यवाही करें। शिकायतकर्ता से की गई चर्चा की तारीख एवं समय भी एक पंजी में दर्ज करें।

जिले भर के मैरिज गार्डन सील करें
कलेक्टर श्री दुबे ने उक्त आशय के निर्देश जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टी.एल.) के पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने मेरिज हाउस एवं गार्डन संचालकों को उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कराए जाने हेतु राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उनके कार्य क्षेत्र स्थित मेरिज गार्डन एवं हाउस संचालकों को न्यायालय के आदेशों को सख्ती के साथ पालन कराए। पालन न करने वाले मेरिज गार्डन एवं हाउस संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही भी करें।

अतिक्रमण विरोधी अभियान की वसूली भी अतिक्रामकों से करें
उन्होंने जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमकों की तर्ज पर जिले के अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। अतिक्रमण हटाने के पश्चात जो मलवा आदि स्थल पर पड़ा है। उसे हटाने एवं ले जाने पर होने वाले व्यय की राशि भी संबंधित अतिक्रमक से बसूली की कार्यवाही करें। जिला कलेक्टर ने अवैध उत्खनन कि समीक्षा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खन्न होने पर उत्खनन करने वाले के साथ-साथ उस क्षेत्र के वनकर्मी के विरूद्ध भी कार्यवाही करें। जिसे अवैध उत्खन्न पर नियंत्रण लग सके।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!