फांसी के फंदे पर झूला युवक

शिवपुरी। आज सुबह करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम झण्डा में 17 वर्षीय शेरा तोमर पुत्र लोकपाल तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त युवक ने कमरे में अपने आपको कैद कर फांसी लगा ली। बाद में पता चलने पर उसे फांसी के फंदे से उतारा गया और करैरा के अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शेरा ने फांसी क्यों लगाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।