शिवपुरी। शहर के कत्थामिल के पास हाइवे पर एक बाइक पर सवार पिता व दो पुत्रों में सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनो घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक युवक को नाजुक हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुंवरपुर निवासी जसवंत सिंह सिक्ख अपने दो पुत्रो सिकंदर व बच्चन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गुरूवार की दोपहर शिवपुरी से अपने गांव कुंवरपुर जा रहा था।
इसी दौरान ग्वालियर तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार पिता व पुत्रो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से सिकंदर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।