युवक फांसी पर झूला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के छोटा लुहारपुरा निवासी एक युवक ने गुरूवार की शाम अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगा ली। एक बात अच्छी रही कि परिजनो ने उसे फंदे पर देखते ही तुरंत नीचे उतार लिया जिससे उसकी जान तो बच गई और उसे गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है लेकिन अभी वह बोलने की स्थिति में नही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात थाना क्षेंत्र के छोटा लुहारपुरा निवासी भरत(३०)पुत्र मक्खू रजक ने अपने ही घर में आज शाम को रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। एकदम से परिजनो ने उसे देख लिया तथा फंदे से तुरंत उतारा। बाद में परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

भरत ने ऐसा क्यों किया इसका अभी खुलासा नही हो पाया है और इसकी जानकारी भरत के होश में आने के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!