कार की टक्कर से शिक्षक की मौत, शहर गमगीन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के SPS School में कार्यरत शिक्षक की गुरूवार की शाम एक कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना स्कूल के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद शिक्षक के परिवार सहित कॉलोनी में गम का माहौल है।

तुलसी नगर निवासी संजीव(27) पुत्र अरविंद भार्गव शिवपुरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। आज शाम को वह अपना काम पूरा करके वापस अपने घर के लिए जैसे ही स्कूल से बाइक पर सवार होकर निकला तभी एक अज्ञात कार चालक ने शिक्षक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक संजीव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

स्कूल के स्टॉफ वाले शिक्षक को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!